छत्तीसगढ़राजनीतिक

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद मंत्रालय के भू-तल स्थित कक्ष S0-12 में आधिकारिक ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों की जानकारी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।

जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मंत्रालय में प्रवेश गेट नंबर-4 से रहेगा। वहीं, जनसंपर्क संचालनालय, छोटापारा से मंत्रालय के लिए वाहन दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी।

राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक के बाद होने वाली ब्रीफिंग में इन फैसलों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button