दीपावली पर CM विष्णु देव साय की प्रदेशवासियों को बधाई, सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पावन पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर-परिवार में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। साथ ही हमारा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मकता, नई उम्मीदों और खुशियों का उजाला फैलने की मंगलकामना की।



