Uncategorized

श्रवण यंत्र ने बदली कांति की जिंदगी, अब शिक्षा पूरी कर आत्मनिर्भर बनने का सपना

रायपुर, 22 अगस्त 2026 नारायणपुर जिले के खड़कागांव की रहने वाली कांति दुग्गा के जीवन में समाज कल्याण विभाग की पहल से नई उम्मीद जगी है। श्रवण बाधित होने के कारण कांति को रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ बातचीत में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिस्थितियों के चलते उन्होंने 10वीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी।

कांति की परेशानी को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत उन्हें श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद कांति अब परिवार और समाज के लोगों की बातें आसानी से सुन और समझ पा रही हैं। इसके साथ ही उनके दैनिक जीवन में आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

श्रवण यंत्र ने कांति के भीतर शिक्षा को लेकर फिर से उम्मीद जगाई है। पढ़ाई अधूरी छोड़ चुकी कांति अब अपनी शिक्षा पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रही हैं। उनके लिए यह सहायता महज एक उपकरण नहीं, बल्कि अपने जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाने का माध्यम बन गई है।

कांति ने इस बदलाव के लिए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसे “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार—विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार” की सोच से जोड़ते हुए कहा कि इस तरह की सहायता ने उन्हें दोबारा अपने सपनों को पूरा करने का हौसला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button