छत्तीसगढ़प्रशासनिक

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से CM साय की मुलाकात, जाना हालचाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

किरण सिंह देव बुधवार रात दिल्ली से रायपुर लौटे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उनका उपचार चल रहा था। रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनसे मिलने ऑफिसर्स कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई। संगठन से जुड़े विषयों पर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

झांसी-ललितपुर मार्ग पर हुआ था सड़क हादसा

बता दें कि किरण सिंह देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में उन्हें कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। इसके बाद उनका उपचार कराया गया और स्वास्थ्य लाभ के लिए वे दिल्ली में रहे। अब दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री साय ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button