छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

CG Weather Update: प्रदेश में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश

रायपुर, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की बारिश ने राज्य स्तर पर सामान्य आंकड़े को पार कर लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार 1 जून से 25 सितंबर तक प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में औसतन 1082.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि पिछले 10 वर्षों के आधार पर सामान्य वर्षा का आंकड़ा 1081.5 मिमी है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश में औसतन 52.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

बलरामपुर प्रतिशत के लिहाज से आगे
बलरामपुर जिले में अब तक 1527.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 169.4 प्रतिशत है। वहीं कुल वर्षा की मात्रा के मामले में नारायणपुर सबसे आगे है, जहां अब तक 1600.4 मिमी बारिश हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में बस्तर में 188.2 मिमी और कोंडागांव में 161.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नारायणपुर में 151.9 मिमी और गरियाबंद में 110.3 मिमी बारिश हुई।

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
रायपुर में 1180.2 मिमी (129.5%), गरियाबंद में 1357.7 मिमी (126.5%), धमतरी में 1201.7 मिमी (113.4%), महासमुंद में 1204.2 मिमी (121.7%) और बालोद में 1192.1 मिमी (115%) बारिश दर्ज की गई है। मुंगेली में 1026.5 मिमी (108.8%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1161.3 मिमी (134.1%) और सूरजपुर में 1173.6 मिमी (111.2%) बारिश हुई है।

कुछ जिलों में बारिश अभी भी सामान्य से कम
सरगुजा में 606.6 मिमी (75.5%), जशपुर में 828.7 मिमी (79.7%), कबीरधाम में 672 मिमी (82.2%), बेमेतरा में 597.1 मिमी (74.5%) और कांकेर में 1110.7 मिमी (75.9%) बारिश दर्ज हुई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बीजापुर में भी बारिश सामान्य से कम रही है।

वहीं बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में बारिश सामान्य के करीब बनी हुई है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में निचले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार नदियों के जलस्तर और वर्षा की स्थिति की निगरानी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button