छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 अधिकारियों की नई पदस्थापना, GAD ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय में पदस्थ 38 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विभिन्न विभागों में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। नई पदस्थापनाओं में गृह, वित्त, जल संसाधन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, खनिज साधन, मछली पालन और लोकभवन सचिवालय समेत कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

कई महत्वपूर्ण विभागों में बदली जिम्मेदारी

GAD के आदेश के मुताबिक अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना वाले विभागों में तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह पदस्थापनाएं फिलहाल आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।

मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में अनुभाग अधिकारियों की जिम्मेदारियों में हुए इस बदलाव से विभागीय स्तर पर कार्य विभाजन में भी बदलाव हुआ है। अधिकारियों की नई पदस्थापना से संबंधित पूरी जानकारी शासन द्वारा जारी आदेश में दी गई है।

देखें आदेश की पूरी कॉपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button