छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिक

राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मुख्य अतिथि तय, 2 नवंबर को होंगे विशेष कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इन कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य शासन ने 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि?

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण किया गया है।

मंत्री और केंद्रीय मंत्री इन जिलों में होंगे शामिल

  • जांजगीर-चांपा: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • बिलासपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • दुर्ग: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • सरगुजा: मंत्री रामविचार नेताम
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: मंत्री दयालदास बघेल
  • कांकेर: मंत्री केदार कश्यप
  • कोरबा: मंत्री लखन लाल देवांगन
  • जशपुर: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • गरियाबंद: मंत्री टंकराम वर्मा
  • राजनांदगांव: मंत्री गजेन्द्र यादव
  • बीजापुर: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

सांसद इन जिलों में होंगे मुख्य अतिथि

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • बेमेतरा: सांसद विजय बघेल
  • कबीरधाम: सांसद संतोष पाण्डेय
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: सांसद चिंतामणि महाराज
  • महासमुंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
  • सक्ती: सांसद कमलेश जांगड़े
  • दंतेवाड़ा: सांसद महेश कश्यप
  • बालोद: सांसद भोजराज नाग
  • सुकमा: सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: सांसद लक्ष्मी वर्मा

विधायकों को भी सौंपी गई मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी

  • कोरिया: विधायक भैयालाल राजवाड़े
  • मुंगेली: विधायक पुन्नूलाल मोहले
  • धमतरी: विधायक अजय चन्द्राकर
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: विधायक रेणुका सिंह
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: विधायक अमर अग्रवाल
  • कोण्डागांव: विधायक लता उसेंडी
  • नारायणपुर: विधायक विक्रम उसेंडी
  • बस्तर: विधायक किरण देव

विकास योजनाओं और उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी

राज्योत्सव के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें विभागों की उपलब्धियों, प्रमुख योजनाओं और सफल परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रमों की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ के अनुरूप महिला सशक्तीकरण और युवाओं से संबंधित गतिविधियों पर भी जोर रहेगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। शासन ने कार्यक्रमों में शालीनता और गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

1 से 3 नवंबर तक रोशनी से जगमगाएंगे शासकीय भवन

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। संबंधित विभाग अपने बजट से इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे।

राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को मुख्य अतिथियों के परामर्श से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाएं करने को भी कहा गया है।

राज्योत्सव 2026 के तहत आयोजित होने वाले ये जिला स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, सरकारी योजनाओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button