Governmentछत्तीसगढ़मनोरंजन

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखेगा आसमान का रोमांच, 2 नवंबर को सारंग टीम करेगी शानदार एयर शो

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रोमांचक हवाई प्रदर्शन का भी गवाह बनेगा। 2 नवंबर को नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना अपनी हवाई क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक करतब दिखाएगी। वहीं आकाशगंगा पैराशूट डिस्प्ले टीम के प्रशिक्षित जवान पैराशूट के जरिए आसमान से छलांग लगाकर रोमांचक प्रदर्शन करेंगे।

छह हेलीकॉप्टर बनाएंगे आसमान में शानदार फॉर्मेशन

राज्योत्सव के दौरान सारंग टीम के छह हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ान भरेंगे और बेहद सटीक तालमेल के साथ अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर हवाई करतब दिखाएंगे। इसके अलावा वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।

सारंग टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव के जरिए अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन करती है। मोर से प्रेरित टीम का नाम और हेलीकॉप्टरों की आकर्षक रंग-सज्जा इसे अलग पहचान देती है।

आकाशगंगा टीम के जवान लगाएंगे पैराशूट जंप

कार्यक्रम का दूसरा प्रमुख आकर्षण भारतीय वायुसेना की आकाशगंगा पैराशूट डिस्प्ले टीम होगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए रोमांचक प्रदर्शन करेंगे। एक तरफ दर्शकों को आसमान में सारंग टीम के हेलीकॉप्टरों की कलाबाजियां देखने को मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर पैराट्रूपर्स का पैराशूट प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

100 से अधिक अधिकारी और जवान होंगे शामिल

इस भव्य आयोजन में भारतीय वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल होंगे। प्रदर्शन के माध्यम से वायुसेना की दक्षता, अनुशासन, साहस और टीमवर्क की झलक देखने को मिलेगी।

कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भारतीय वायुसेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग की पुख्ता कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल तक लोगों के सुगम आवागमन और व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सुरक्षा के होंगे व्यापक इंतजाम

रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

राज्योत्सव में नया आकर्षण बनेगा एयर शो

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में भारतीय वायुसेना का यह प्रदर्शन दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा। संस्कृति, विकास और राज्य की उपलब्धियों के उत्सव के बीच आसमान में हेलीकॉप्टरों की एयरोबेटिक उड़ान और पैराशूट जंप कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रोमांचक हवाई प्रदर्शन का भी गवाह बनेगा। 2 नवंबर को नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना अपनी हवाई क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक करतब दिखाएगी। वहीं आकाशगंगा पैराशूट डिस्प्ले टीम के प्रशिक्षित जवान पैराशूट के जरिए आसमान से छलांग लगाकर रोमांचक प्रदर्शन करेंगे।

छह हेलीकॉप्टर बनाएंगे आसमान में शानदार फॉर्मेशन

राज्योत्सव के दौरान सारंग टीम के छह हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ान भरेंगे और बेहद सटीक तालमेल के साथ अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर हवाई करतब दिखाएंगे। इसके अलावा वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।

सारंग टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव के जरिए अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन करती है। मोर से प्रेरित टीम का नाम और हेलीकॉप्टरों की आकर्षक रंग-सज्जा इसे अलग पहचान देती है।

आकाशगंगा टीम के जवान लगाएंगे पैराशूट जंप

कार्यक्रम का दूसरा प्रमुख आकर्षण भारतीय वायुसेना की आकाशगंगा पैराशूट डिस्प्ले टीम होगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए रोमांचक प्रदर्शन करेंगे। एक तरफ दर्शकों को आसमान में सारंग टीम के हेलीकॉप्टरों की कलाबाजियां देखने को मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर पैराट्रूपर्स का पैराशूट प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

100 से अधिक अधिकारी और जवान होंगे शामिल

इस भव्य आयोजन में भारतीय वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल होंगे। प्रदर्शन के माध्यम से वायुसेना की दक्षता, अनुशासन, साहस और टीमवर्क की झलक देखने को मिलेगी।

कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भारतीय वायुसेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग की पुख्ता कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल तक लोगों के सुगम आवागमन और व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सुरक्षा के होंगे व्यापक इंतजाम

रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

राज्योत्सव में नया आकर्षण बनेगा एयर शो

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में भारतीय वायुसेना का यह प्रदर्शन दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा। संस्कृति, विकास और राज्य की उपलब्धियों के उत्सव के बीच आसमान में हेलीकॉप्टरों की एयरोबेटिक उड़ान और पैराशूट जंप कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button