Bilaspur Police Transfer: 11 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने तबादला आदेश जारी करते हुए 10 निरीक्षकों और एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहित कुल 11 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की है।
इस फेरबदल के तहत सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबाहर, तोरवा और सिटी कोतवाली समेत कई थानों के प्रभार में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर पुलिस ट्रांसफर लिस्ट: किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अजय साहू को प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक विवेक पांडे को नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोतवाली से थाना तोरवा में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक सनीप रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर, निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिविल लाइन से थाना सिरगिट्टी और निरीक्षक तोपसिंह नवरंग को थाना बिल्हा से थाना सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह, निरीक्षक रविशंकर तिवारी को थाना तारबाहर से थाना सिविल लाइन और निरीक्षक वाई.पी. सिंह को थाना सिरगिट्टी से प्रभारी जिला विशेष शाखा बनाया गया है।
इसके अलावा, निरीक्षक रजनीश सिंह को थाना तोरवा से रक्षित केंद्र भेजा गया है। निरीक्षक अनिल अग्रवाल को समंस/वारंट शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से थाना चकरभाठा तथा निरीक्षक भावेश शेंडे को थाना चकरभाठा से समंस/वारंट शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नई जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव को जिला विशेष शाखा से थाना सिरगिट्टी में पदस्थ किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
बिलासपुर पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत विभिन्न थानों और शाखाओं में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।




