छत्तीसगढ़वायरल खबरें

CG News: ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण चोरी

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स को निशाना बनाया। बदमाशों ने कटर मशीन की मदद से दुकान का ताला काटा और अंदर घुसकर आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चोर दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी के आभूषण और सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हुए हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत का फिलहाल आकलन किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button