BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | जल जीवन मिशन में लापरवाही पर गिरी गाज, मुंगेली जिले के 70 ठेकेदारों को नोटिस

Chhattisgarh | Action taken for negligence in Jal Jeevan Mission, notice issued to 70 contractors of Mungeli district

रायपुर, 30 मई 2025। छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता वाली योजना जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में हो रही लापरवाही पर अब ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मुंगेली जिले में कार्य समय-सीमा में पूरा नहीं करने वाले 70 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कड़ी चेतावनी

विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द से जल्द अधूरे कार्य पूरे नहीं किए गए, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सचिव के निरीक्षण के बाद कार्रवाई

यह सख्ती जल जीवन मिशन के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक के हालिया मुंगेली प्रवास के बाद सामने आई है। दौरे के दौरान उन्होंने कलेक्टर कुंदन कुमार के साथ जिले के कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत चल रही पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण किया था।

लापरवाही उजागर

निरीक्षण में यह सामने आया कि कई योजनाएं तय समय-सीमा से पीछे चल रही हैं। ठेकेदारों की लापरवाही और उदासीनता के चलते कार्यों की गति प्रभावित हुई है। इस पर श्री हक ने सख्त नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों को समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ठेकेदारों को चेतावनी देकर काम की प्रगति पर सख्त नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार अनुबंध समाप्त कर कड़ी कार्रवाई भी की जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button