BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | नक्सल मोर्चे पर बहादुरी का सम्मान, 295 पुलिसकर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन

Chhattisgarh | Honor for bravery on Naxal front, 295 policemen got out of turn promotion

रायपुर, 30 मई 2025। छत्तीसगढ़ पुलिस के बहादुर जवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले 295 पुलिसकर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, इस प्रमोशन लिस्ट में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

किन्हें मिला प्रमोशन?

प्रमोशन पाने वाले जवानों में कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और एसटीएफ के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। यह प्रमोशन नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अपनी ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के साहस को मान्यता देने के उद्देश्य से दिया गया है।

डीजीपी ने जारी किया आदेश

डीजीपी अरुणदेव गौतम ने इस प्रमोशन का आदेश जारी करते हुए कहा कि, नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की बहादुरी और सेवा को सम्मान देने के लिए आउट आफ टर्न प्रमोशन की यह पहल की गई है। यह कदम उन जवानों के हौसले को बढ़ाएगा, जो कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button