BreakingChhattisgarhExclusive

Big surrender in Bijapur | 81 लाख के 20 इनामी समेत 30 नक्सली हथियार डाले, CM साय बोले – बस्तर तेजी से शांति की ओर

Big surrender in Bijapur | 30 Naxalites including 20 with 81 lakh bounty surrendered, CM Sai said – Bastar is rapidly moving towards peace

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सरकार को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर में 81 लाख रुपये के 20 इनामी समेत कुल 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का नतीजा बताया।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सरकार ने बस्तर का विश्वास जीता है। नक्सलवाद लगातार कमजोर हो रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button