BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | आज से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, पुलिस करेगी कार्रवाई

Chhattisgarh | From today you won’t get petrol without helmet, police will take action

रायपुर। राजधानी रायपुर में 1 सितंबर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने लिया है और प्रशासन ने इसका पूरा समर्थन किया है।

अगर कोई बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद या हंगामा करेगा, तो पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी। पेट्रोल पंप कर्मचारी इस संबंध में शिकायत डायल 112 पर कर सकते हैं।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 7 महीनों में रायपुर में हेलमेट नहीं पहनने के कारण 214 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, सीट बेल्ट न पहनने से 20 से अधिक लोगों की जान गई है, जिनमें अधिकांश कार चालक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button