BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalUttarpradesh

Chhattisgarh | धमतरी में IT का बड़ा एक्शन, सेठिया ज्वेलर्स पर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

Chhattisgarh | Big action of IT in Dhamtari, raid on Sethia Jewellers, investigation of documents continues

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इनकम टैक्स (IT) विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सेठिया ज्वेलर्स पर छापा मारा। टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद IT टीम ने दुकान और संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। इस छापेमारी में रायपुर और धमतरी की IT टीमें शामिल हैं।

12 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे, घर और दुकान की तलाशी जारी –

मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रायपुर से आई चार गाड़ियों में IT के 12 से 13 अधिकारी पहुंचे, जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं। कुछ अधिकारी सेठिया ज्वेलर्स की दुकान में तो कुछ उनके निवास पर छानबीन कर रहे हैं। इसके अलावा मैत्री विहार कॉलोनी स्थित उनके घर पर भी जांच की जा रही है। दुकान संचालक को उनके निवास से वाहन में बिठाकर दुकान लाया गया।

शादी समारोह के बाद कार्रवाई, हो सकता है बड़ा खुलासा –

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में परिवार में रायपुर में एक भव्य शादी समारोह हुआ था, जिसके बाद इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई सामने आई है। IT अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button