BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | नक्सलियों पर फोर्स का जबरदस्त वार! कांकेर में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

Chhattisgarh | Force’s massive attack on Naxalites! Encounter in Kanker, female Naxalite killed

कांकेर/छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला और कलपर के बीच जंगलों में आज सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मौके से एक महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए हैं, हालांकि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को अंदेशा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और BSF की संयुक्त टीम को छोटे बेठिया के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। यह वही इलाका है, जहां 2024 में 29 नक्सली मारे गए थे। उस मुठभेड़ में कई टॉप लेवल के नक्सली ढेर हुए थे।

2 दिन पहले मारे गए थे तीन बड़े नक्सली लीडर

2 दिन पहले ही छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के मारेडपल्ली इलाके में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने बड़ी कामयाबी हासिल की थी। इस मुठभेड़ में नक्सल सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि (इनामी 40 लाख), अरुणा (20 लाख) और एक अन्य कैडर को मार गिराया गया।

अरुणा, स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) और नक्सली लीडर चलपति की पत्नी थी। मारेडपल्ली मुठभेड़ की पुष्टि आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने की है।

गृहमंत्री शाह का बड़ा दावा – मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे इन लगातार अभियानों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने अगस्त 2024 में बस्तर दौरे के दौरान यह घोषणा की थी। शाह ने कहा कि सरेंडर पॉलिसी, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन और विकास की गति के दम पर नक्सली विचारधारा को जड़ से खत्म किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button