BreakingChhattisgarhPolitics

केशकाल | चुनाव घोषणा के बाद कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू ! जानिए गुटबाजी के सवाल पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- नगरीय निकाय के चुनावों की घोषणा होते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज केशकाल नगरीय निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस पर्यवेक्षक महंगूराम मरकाम ने कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 6 लोगों ने तथा पार्षद पद हेतु लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन सौंपा। साथ ही पर्यवेक्षक द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए चुनावी रणनीति भी तैयार की गई।

इस दौरान पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन ने कहा कि नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर हमारी जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कांग्रेस में होने वाली गुटबाजी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। इसी का परिणाम है कि हमें पिछले लोकसभा चुनाव में केशकाल विधानसभा से लीड मिली है। इस बार भी दोनों चुनावों में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए काम करेगा।



कांग्रेस के पर्यवेक्षक महंगुराम मरकाम ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए आवेदन को हम पीसीसी पदाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार जिस भी कार्यकर्ता को टिकट मिलेगी उसे अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता भरपूर मेहनत करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button