ChhattisgarhPolitics

केशकाल | जिला पंचायत सदस्य हेतु दावेदारी करेंगे रोहित नाग, ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन…

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल जनपद पंचायत के सदस्य रोहित नाग अब जिला पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य पद की दावेदारी हेतु कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण अग्निहोत्री को आवेदन भी सौंप दिया है।

बता दें कि रोहित नाग बनियागांव क्षेत्र से 2020 में जनपद सदस्य के लिए निर्दलीय चुनाव लड़कर चुनाव जीत कर जनपद सदस्य बने थे। उन्होंने 2020-21 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। कांग्रेस पार्टी में समर्पित होकर काम करने के परिणामस्वरूप उन्हें कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव दायित्व सौंपा गया था।

इस सम्बंध में रोहित नाग का कहना है कि पूर्व में मैं छात्र नेता के रूप में कई प्रकार की जनहित का लड़ाई लड़ा हूं। क्षेत्र के सभी वर्ग- समाज के लोगों से निरंतर संपर्क में रहने से लोगों का मुझे प्यार व समर्थन मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में भी मुझे मेरे क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button