BreakingChhattisgarhExclusiveUncategorized

Chhattisgarh | प्रेम-प्रसंग के चलते नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, परिजनों ने थाने का किया घेराव

Chhattisgarh | Minor girl committed suicide due to love affair, family members surrounded the police station

भिलाई। रायपुर नाका क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने प्रेम-प्रसंग के चलते सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के परिजन और मोहल्लेवासियों ने मोहन नगर थाने का घेराव कर आरोपी नाबालिग लड़के पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि लड़की की आत्महत्या के लिए लड़का और उसके परिवार वाले जिम्मेदार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पड़ोस के ही एक नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध था। 27 अप्रैल को वह युवक के साथ घर से बाहर गई थी और रात में वापस लौटी। इसके बाद घरवालों ने उसे डांट लगाई। जब परिवार को प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की शादी कराने की बात की, लेकिन लड़के के परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

परिजनों के अनुसार, लड़के वालों की ओर से इनकार के बाद लड़की मानसिक तनाव में चली गई और डिप्रेशन में रहने लगी। 5 मई को जब वह घर में अकेली थी, तब उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजन और मोहल्लेवासी मंगलवार को मोहन नगर थाना पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन और घटनाक्रम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button