छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंवायरल खबरें

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा बदलाव, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 1 सितंबर 2026 जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के छह अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को नए थानों की कमान सौंपी गई है, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

शिवानंद सिंह को मुलमुला थाने की कमान

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जांजगीर में पदस्थ निरीक्षक शिवानंद सिंह को थाना प्रभारी मुलमुला बनाया गया है। वहीं मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल को थाना प्रभारी बम्हनीडीह की जिम्मेदारी दी गई है।

पारस पटेल को बम्हनीडीह थाना प्रभारी के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा जांजगीर के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के मुताबिक थाना प्रभारी अजाक के पद पर पदस्थ निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है।

वहीं सारागांव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को थाना प्रभारी पामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक सावन कुमार सारथी, जो पामगढ़ थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है।

इसके अलावा बम्हनीडीह थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को थाना जांजगीर में पदस्थ किया गया है।

तत्काल प्रभाव से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

छह अधिकारियों की नई पदस्थापना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button