सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक समेत 8 अधिकारियों का तबादला

रायपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें 6 निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी प्रतापपुर से थाना प्रभारी प्रेमनगर भेजा गया है। वहीं दिनेश पुरेना को थाना प्रभारी ओड़गी से थाना प्रभारी प्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह विकास देशमुख का थाना प्रभारी प्रेमनगर से थाना प्रभारी विश्रामपुर तबादला किया गया है। अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर से थाना प्रभारी ओड़गी भेजा गया है।
वहीं रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर से रक्षित केंद्र सूरजपुर पदस्थ किया गया है। प्रह्लाद कुमार यादव को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रभारी सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 ASI का भी तबादला
पुलिस विभाग के आदेश में दो सहायक उप निरीक्षकों की पदस्थापना भी बदली गई है। योगेन्द्र जायसवाल को चौकी प्रभारी बसदेई से थाना प्रतापपुर भेजा गया है। वहीं रघुवंश सिंह को प्रभारी जिविशा से चौकी प्रभारी बसदेई की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए प्रशासनिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के अनुसार तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।




