छत्तीसगढ़प्रशासनिक

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, एक उप निरीक्षक (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 14 प्रधान आरक्षक, एक महिला आरक्षक और 14 आरक्षकों को अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

तबादला आदेश में सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखिए विभागीय आदेश

तबादला आदेश में स्थानांतरित किए गए सभी 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम तथा उनकी नवीन पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button