छत्तीसगढ़प्रशासनिक

15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ में दिखेगा देशभक्ति का रंग, CM साय समेत मंत्री-सांसद और विधायक फहराएंगे तिरंगा

रायपुर, 9 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान वे प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश भी देंगे।

राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे।

इन जिलों में ये नेता करेंगे ध्वजारोहण

  • राजनांदगांव – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • सरगुजा – आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम
  • महासमुंद – खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
  • दंतेवाड़ा – वन मंत्री केदार कश्यप
  • कबीरधाम – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़ – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • कांकेर – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • सूरजपुर – महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जांजगीर-चांपा – कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब
  • जशपुर – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
  • बालोद – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
  • बलौदाबाजार – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • बेमेतरा – सांसद विजय बघेल
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – सांसद संतोष पांडेय

सांसदों को भी मिली जिम्मेदारी

कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगी।

विधायक भी करेंगे तिरंगा ध्वजारोहण

कोरबा में अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के सभी जिला स्तरीय समारोहों में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराने के साथ परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य देशभक्ति से जुड़े आयोजन भी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button