छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

IBC24 के सौरभ सिंह परिहार को मिलेगा उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही की उत्कृष्ट और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

समारोह में राज्यपाल रमेन डेकाविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित करेंगे।

यह सम्मान संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विधानसभा की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के लिए दिया जा रहा है।

सौरभ सिंह परिहार लंबे समय से छत्तीसगढ़ विधानसभा की गतिविधियों और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की गंभीर एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

इस सम्मान की घोषणा के बाद पत्रकारों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने सौरभ सिंह परिहार को शुभकामनाएं देते हुए इसे छत्तीसगढ़ की संसदीय पत्रकारिता के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button