ताज़ा खबरेंदेश-दुनियाराजनीतिक

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दूसरी FIR, जंतर-मंतर बवाल के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट, धक्कामुक्की, बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिछले दो दिनों में दोनों नेताओं के खिलाफ यह दूसरी एफआईआर है।

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक लगातार प्रदर्शन कर रहा है। 7 अक्टूबर को कांग्रेस की ओर से आयोजित लंच के बाद राहुल गांधी ने अचानक जंतर-मंतर की ओर मार्च करने का ऐलान किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी समेत कई नेता सड़क पर बैठ गए और कुछ नेता सड़क पर लेट गए। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था। अब इसी मामले में पुलिस ने पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट, धक्कामुक्की, बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है।

एक दिन पहले भी दर्ज हुई थी FIR

इससे एक दिन पहले 6 अक्टूबर को आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शन और धरने के मामले में भी दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जब राहुल गांधी से एफआईआर को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ पहले से 45 एफआईआर हैं और उनका लक्ष्य 100 केस का है। उन्होंने एफआईआर को अपने लिए ‘मेडल’ बताया था।

आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

इंडिया ब्लॉक आज एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस प्रदर्शन में इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के सांसद शामिल होंगे। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में भी SIR के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई है।

CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई

इसी बीच केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। उन्हें पहले से Z+ सुरक्षा प्राप्त है। अब उनके आवास, कार्यालय और निजी सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button