BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalUttarpradesh

Chhattisgarh | मतदान के दौरान इन स्थानों में विवाद, चुनाव प्रक्रिया पर असर

Chhattisgarh | Disputes in these places during voting, impact on election process

रायगढ़। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से बाहर किया।

कोरबा : नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 19 और 20 में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भाजपा प्रत्याशी और नोडल अधिकारी में बहस हो गई। मतदाताओं के नाम दो वार्डों में दर्ज होने की शिकायत पर भाजपा प्रत्याशी भड़क गए और नोडल अधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई।

दुर्ग : वार्ड 53 में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ही आपसी विवाद हो गया। मतदाता पर्ची वितरण के लिए लगाए गए पंडाल को हटाने को लेकर कार्यकर्ताओं में तनातनी हो गई। स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच इस मुद्दे पर तनाव बढ़ गया।

चुनाव प्रक्रिया पर असर –

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इन घटनाओं के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। हालांकि, प्रशासन ने हालात पर जल्द काबू पा लिया और मतदान सुचारु रूप से जारी रखने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button