BreakingChhattisgarhExclusivePolitics

Chhattisgarh | दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh | CM Vishnudev Sai on Delhi tour

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2:15 बजे की फ्लाइट से रवाना होकर शाम 4:40 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा संभव

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। राज्य में दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। सबसे ज्यादा चर्चा में रायपुर उत्तर से पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम है।

इसके अलावा, एक वरिष्ठ नेता को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत में से किसी एक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

निकाय चुनाव से पहले अहम फैसले संभव

निकाय चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा, जेपी नड्डा के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button