BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | CGBSE 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 के आवेदन शुरू, जानिए अंतिम तिथि और शर्तें ..

Chhattisgarh | Applications for CGBSE 10th-12th second main exam 2025 started, know the last date and conditions ..

रायपुर, 15 मई 2025। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत वर्ष में दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था का हिस्सा है, जिससे छात्रों को सुधार और सफलता का एक और अवसर मिल सके।

वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में फेल हुए हैं, पूरक की श्रेणी में आए हैं या अपनी श्रेणी में सुधार (ग्रेड सुधार) करना चाहते हैं, वे इस द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

आवेदन तिथियां इस प्रकार हैं –

सामान्य शुल्क के साथ : 20 मई से 10 जून 2025 तक

विलंब शुल्क के साथ : 11 जून से 20 जून 2025 तक

विशेष विलंब शुल्क के साथ : 21 जून से 30 जून 2025 तक

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा देता है और उसके अंक पहले से कम या समान आते हैं, तो मूल (पहली) परीक्षा की मार्कशीट ही मान्य मानी जाएगी।

यह दूसरी बार है जब CGBSE साल में दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस नई व्यवस्था से छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और करियर की राह में आगे बढ़ने का एक और अवसर मिलेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button