BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मारपीट

Chhattisgarh | Fight in mass marriage program of Chief Minister Kanya Vivah Yojana

बालोद, 30 मई 2025। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओटेबंद में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अव्यवस्था और अफरा-तफरी मच गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 37 जोड़ों की शादी कराई गई, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

खाने को लेकर मची भगदड़, मारपीट तक पहुंचा मामला

खासकर खाने की व्यवस्था को लेकर भारी अव्यवस्था देखी गई। वर-वधु और उनके परिजन टोकन और भोजन के लिए घंटों भटकते रहे। जैसे ही खाने का वितरण शुरू हुआ, भगदड़ मच गई। इस बीच खाना बाटने की जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ कर्मचारियों ने वर-वधु के परिजनों के साथ मारपीट कर दी।
मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया।

सरकारी योजनाओं पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जैसे पवित्र और महत्वपूर्ण आयोजनों में अव्यवस्था और लापरवाही न केवल नवविवाहित जोड़ों के लिए परेशानी का कारण बनती है, बल्कि आयोजन की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न लगा देती है।

ग्रामीणों और परिजनों ने इस पूरी घटना पर नाराजगी जताई है और मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं, ताकि नवविवाहितों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button