BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | तेलंगाना स्टेट कमेटी का बड़ा नक्सली ढेर

Chhattisgarh | A big Naxalite of Telangana State Committee killed

बीजापुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। ताजा मुठभेड़ में तेलंगाना स्टेट कमेटी का एक बड़ा नक्सली ढेर हो गया है। मौके से AK-47 रायफल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अब भी चल रही है, जबकि DRG को लगातार सफलता मिल रही है।

कांकेर में 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

दूसरी ओर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में बीएसएफ और जिला पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली की पहचान राजू नुरुटी के रूप में हुई है। वह 5 लाख रुपये का इनामी था और छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा जंगल से दबोचा गया।

17 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण

बीते सप्ताह छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सक्रिय 17 नक्सलियों ने तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े थे और बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे। फोर्स के दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर दिखा, जिससे उन्होंने हथियार छोड़ने का निर्णय लिया।

सरकार की पुनर्वास नीति बनी वजह

सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण में अहम भूमिका निभाई है। इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा, रोजगार और पुनर्वास की सुविधाएं दी जा रही हैं।

पहले भी हुए बड़े आत्मसमर्पण

कुछ दिन पहले ही सुकमा जिले में दो एरिया कमांडर सहित 14 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें से 13 बीजापुर जिले से थे। यह दर्शाता है कि बस्तर में सुरक्षाबलों की सघन उपस्थिति और नीतिगत प्रयास असरदार साबित हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक का बयान

भद्राद्री कोठागुडेम के एसपी ने कहा कि “सरकार की योजनाओं और लगातार कार्रवाई से नक्सली संगठन की पकड़ कमजोर हो रही है। आत्मसमर्पण करने वालों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।”

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button