BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में सेक्सटॉर्शन का सनसनीखेज मामला, महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर युवक से वसूले लाखों ..

Chhattisgarh | Sensational case of sextortion in Chhattisgarh, woman trapped a young man in a love trap and extorted lakhs from him.

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र से एक गंभीर सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने पहले युवक को प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल पर अश्लील क्लिप रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल किया और दो लाख रुपये वसूल लिए।

पीड़ित की शिकायत –

पीड़ित युवक ने 27 जून को नंदनी थाना में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उसने बताया कि आरोपी महिला दामिनी सोनी से उसकी पहचान वर्ष 2009-10 में हुई थी, लेकिन 2013-14 में महिला की शादी के बाद संपर्क टूट गया था। लगभग चार साल पहले फेसबुक के जरिए महिला ने दोबारा संपर्क किया, बातचीत बढ़ी और इसी दौरान वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया।

ब्लैकमेलिंग और धमकी –

इसके बाद दामिनी ने अपने जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम के साथ मिलकर युवक को धमकाना शुरू कर दिया। वे वीडियो को परिजनों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये ऐंठ चुके थे।

पुलिस की कार्रवाई –

नंदनी पुलिस ने आरोपी चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला दामिनी सोनी फरार है। पुलिस ने बताया कि महिला की तलाश तेज़ी से जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 3(5) BNS के तहत दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button