BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | गोल्ड जिम रायपुर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Chhattisgarh | Huge fire at Gold Gym Raipur, fire brigade brought it under control in time

रायपुर, 09 जुलाई 2025। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित मशहूर Gold’s Gym में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब जिम से काले धुएं का गुबार उठते देखा, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घटना सुबह तड़के करीब 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आगजनी की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय जिम खाली था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है और पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button