BreakingChhattisgarhExclusive

IPS Award Chhattisgarh | राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को IPS अवार्ड …

IPS Award Chhattisgarh | 7 officers of State Police Service got IPS award …

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए गौरव का दिन है। राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अवार्ड मिला है। अब ये सभी अधिकारी IPS कैडर का हिस्सा बन गए हैं। यह सम्मान उनके सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

दिल्ली में 6 अगस्त को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इन अधिकारियों के नाम पर सहमति बनी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जिन सात अधिकारियों को IPS अवार्ड मिला:

पंकज चंद्रा

भावना पाण्डेय

विमल कुमार बैस

हरीश राठौर

वेदव्रत सिरमौर

राजश्री मिश्रा

श्वेता सिनहा

पदोन्नति के साथ अब ये अधिकारी न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सेवा देंगे। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग और पूरे छत्तीसगढ़ में गर्व का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button