BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में शौर्य दिखाने वाले जवानों को अमित शाह ने किया सम्मानित

Chhattisgarh | Amit Shah honored the soldiers who showed bravery in ‘Operation Black Forest’

रायपुर, 3 सितंबर 2025। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के वीर जवानों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले इस अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान में जवानों ने जो साहस और पराक्रम दिखाया, वह इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने सभी सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है, 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना।

गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर देते, पकड़े नहीं जाते या समाप्त नहीं हो जाते, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर आईईडी खतरे के बावजूद जवानों ने नक्सलियों का बेस कैंप, मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन ध्वस्त कर अभियान को सफल बनाया।

शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने वर्षों तक गरीब इलाकों को नुकसान पहुँचाया, स्कूल-अस्पताल बंद कराए और विकास को रोका। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलविरोधी अभियानों से पशुपतिनाथ से तिरुपति तक के 6.5 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है।

गृह मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि नक्सलविरोधी अभियानों में घायल हुए जवानों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button