BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख

Chhattisgarh | Tragic accident during Ganesh immersion tableau, Chief Minister expressed deep sorrow

रायपुर, 3 सितंबर 2025। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुःख जताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज और हर जरूरी मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखे और किसी भी घायल को इलाज में कोई कमी न होने पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button