BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | रिटायर्ड IPS बीएस ध्रुव और एससी दिवेदी बने OSD …

Chhattisgarh | Retired IPS BS Dhruv and SC Divedi became OSD …

रायपुर, 05 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने गृह (पुलिस) विभाग से एक अहम आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक बी.एस. ध्रुव और सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक एस.सी. दिवेदी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत संविदा नियुक्ति दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में कार्यभार ग्रहण करना होगा। यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि या आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।

संविदा की सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button