BreakingChhattisgarhExclusive

Cg Breaking | 200 से ज्यादा कर्मचारियों की सेवा समाप्त

Cg Breaking | Services of more than 200 employees terminated

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बलौदाबाजार में 160 और कोरबा में 21 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। दोनों जिलों को मिलाकर अब तक करीब 200 कर्मचारियों की बर्खास्तगी हो चुकी है।

स्वास्थ्य सचिव का निर्देश – आज तक लौटो वरना बर्खास्तगी

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने देर रात सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जो कर्मचारी आज गुरुवार तक ड्यूटी पर नहीं लौटते, उन्हें व्यक्तिगत आदेश जारी कर सेवा से मुक्त कर दिया जाए। साथ ही खाली हुए पदों की सूची बनाकर तुरंत नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी हाल में बाधा नहीं आने दी जाएगी।

कर्मचारी डटे, करेंगे जेल भरो आंदोलन

सरकार की सख्ती के बावजूद हड़ताली कर्मचारी झुकने को तैयार नहीं हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा –

हमारी 10 सूत्रीय मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा है।

उन्होंने ऐलान किया कि आज रायपुर में जेल भरो आंदोलन होगा, जिसमें प्रदेश के 33 जिलों से कर्मचारी जुटेंगे।

31 दिन से ठप स्वास्थ्य सेवाएं

एनएचएम के कर्मचारी बीते 31 दिनों से हड़ताल पर हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकार ने पहले चेतावनी और अल्टीमेटम दिया, लेकिन अब सीधे कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button