BreakingChhattisgarhGovernment

कोंडागांव | एसपी पंकज चंद्रा ने की सराहनीय पहल ! रक्तदान करने वाले आरक्षक को एसपी ने दिया पुरस्कार…

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- कोंडागांव जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (IPS) ने एक सराहनीय पहल की है। जिसमें उन्होंने जरूरतमंद लोगों को रक्तदान करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कार देने की शुरुआत की है।

इसी तारतम्य में बीते दिनों कोंडागांव के KNH अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती मरीज लता नाग उम्र 36 वर्ष निवासी सिंघनपुर को रक्त की आवश्यकता होने की सूचना मिलने पर आरक्षक प्रदीप बघेल के द्वारा 2 यूनिट रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य हेतु कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा ने उक्त आरक्षक प्रदीप बघेल को 250 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत कर आरक्षक का मनोबल बढ़ाया है। कोंडागांव एसपी के इस पहल की आम जनमानस द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button