BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | दिल्ली अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा

Chhattisgarh shines at the Delhi International Trade Fair

नई दिल्ली/रायपुर। भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में आज छत्तीसगढ़ पवेलियन केंद्रबिंदु बना रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों, उत्पादों और नवाचारों का अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी कला, हस्तशिल्प और वनोपज आधारित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य वैश्विक व्यापार मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसा सिल्क, ढोकरा कला, धातु-शिल्प, प्राकृतिक वन उत्पाद, मिलेट-आधारित खाद्य सामग्री और सूक्ष्म उद्यमों के नवाचारों ने देश-विदेश के खरीदारों का ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी उत्पादों की बढ़ती मांग न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रही है, बल्कि कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक पहचान भी दिला रही है। यह ‘आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री साय ने पवेलियन में प्रदर्शित बस्तर की समृद्ध विरासत, लोककला और हथकरघा उत्पादों को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने डिजिटल टीवी पर प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री ‘बदलता बस्तर (आमचो बस्तर)’ का अवलोकन करते हुए कहा कि यह फिल्म आज के नए बस्तर के विकास और परिवर्तन को जीवंत रूप से दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए लगातार योजनाओं और संस्थागत समर्थन को मजबूत कर रही है।

इस मौके पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button