BreakingChhattisgarhExclusiveGovernment

कोंडागांव | आरक्षक चयन प्रक्रिया के समाधान हेतु बनाया गया हेल्प डेस्क, शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण….

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-2024 में भर्ती से संबंधित किसी भी समस्या के निदान हेतु कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार एसपी ऑफिस में एक “हेल्प डेस्क” स्थापित किया गया है। यह हेल्प डेस्क दिनांक 14.12.2025 से अगामी 03 दिवस तक निरंतर संचालित रहेगा।

इस सम्बंध में कोंडागांव एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हेल्प डेस्क के प्रभारी सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव (मो0नं0 9479268954), जिला कोण्डागांव रहेगें, जिनके सहायतार्थ श्रीमति स्निग्धा सलामे उप पुलिस अधीक्षक (जिविशा), संदीप कोर्राम, सउनि (अ) स्थापना शाखा प्रभारी, सउनि. दिनेश डहरिया, आरक्षक चैतराम मरकाम एवं आरक्षक गिरजाशंकर देव रहेगें। आवेदक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रातः 11:00 बजे से 13:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। समस्या का उचित समाधान कर सूचित किया जावेगा। अभ्यार्थी पुलिस अधीक्षक के फोन नं. 07786-296014 से भी सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button