BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh IAS transfer | 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला …

Chhattisgarh IAS transfer | 11 IAS officers transferred …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं नगर निगम, जिला पंचायत, मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से सुशासन, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय को मजबूती मिलेगी।

सरगुजा और कोरबा को मिले नए कलेक्टर

जारी आदेश के मुताबिक अजित बसंत को सरगुजा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं कुणाल दुदावत अब कोरबा जिले की कमान संभालेंगे।

दंतेवाड़ा से नारायणपुर तक फेरबदल

देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। नक्सल प्रभावित जिला होने के चलते यहां प्रशासनिक संतुलन और विकास कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी रहती है।

वहीं नम्रता जैन को नारायणपुर की कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आदिवासी और संवेदनशील जिला होने के कारण नारायणपुर में योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना प्राथमिकता मानी जाती है।

बेमेतरा और सुकमा में नई तैनाती

प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमित कुमार को सुकमा का नया कलेक्टर बनाया गया है। नक्सल प्रभावित सुकमा में विकास कार्यों को रफ्तार देना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

नगर निगम और जिला पंचायत में बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रकाश कुमार सर्वे को बिलासपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गजेंद्र ठाकुर को धमतरी जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारियां

मंत्रालय स्तर पर रोमा श्रीवास्तव को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिहाज से इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button