BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | प्रश्नकाल में ही कांग्रेस-बीजेपी भिड़े, पोस्टर और नारेबाजी से ठप हुई बैठक

Chhattisgarh: Congress and BJP clash during question hour, meeting stalled due to posters and sloganeering

रायपुर। Raipur नगर निगम की बजट बैठक शुरू होते ही हंगामे में बदल गई। जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, कांग्रेस और बीजेपी पार्षद आमने-सामने आ गए।

कांग्रेस पार्षद सीधे सभापति Suryakant Rathore के सामने पहुंच गए और पिछले बजट के अधूरे वादों को लेकर पोस्टर लहराने लगे। उनका आरोप था कि घोषणाएं हुईं, लेकिन काम जमीन पर नहीं दिखा।

उधर बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्हें विकास विरोधी बताया और जोरदार विरोध शुरू कर दिया। माहौल इतना गरमा गया कि पहले अपनी सीटों से नारेबाजी हुई, फिर सभापति के सामने हंगामा और आखिर में कांग्रेसी पार्षद जमीन पर बैठकर विरोध करने लगे।

कुछ देर के लिए पूरी बैठक ठप जैसी हो गई और हंगामे के बीच बजट पर चर्चा पीछे छूट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button