ताज़ा खबरेंदेश-दुनियावायरल खबरें

NEET Row: प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला, बोले- पूरी निष्ठा और विनम्रता से निभाऊंगा जिम्मेदारी

नई दिल्ली। NEET परीक्षा विवाद के बाद शिक्षा मंत्रालय में हुए बड़े बदलाव के तहत केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और विनम्रता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

प्रह्लाद जोशी को यह जिम्मेदारी उस समय सौंपी गई है जब पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET परीक्षा विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

पीएम मोदी का जताया आभार

कार्यभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्हें शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन के साथ मंत्रालय का काम करेंगे और देश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के कार्यों की सराहना

जोशी ने अपने पूर्ववर्ती धर्मेंद्र प्रधान के कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन सहित शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा क्षेत्र में सुधार जारी रहेगा।

मौजूदा मंत्रालय भी रहेंगे बरकरार प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी दायित्व संभाल रहे हैं। अब वे इन विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button