छत्तीसगढ़

CGPSC ने जारी की SI भर्ती 2024 की फाइनल आंसर-की, 341 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर (Final Answer Key) जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर-की देख सकते हैं।

341 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

दावा-आपत्तियों के बाद जारी हुई फाइनल आंसर-की

आयोग ने परीक्षा के प्रारंभिक मॉडल उत्तर 13 जुलाई 2026 को जारी किए थे और अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की थीं। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी।

प्राप्त सभी आपत्तियों का विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों की अनुशंसा और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं।

इन्हीं उत्तरों के आधार पर होगा मूल्यांकन

सीजीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की OMR उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन संशोधित अंतिम मॉडल उत्तरों के आधार पर ही किया जाएगा। इसलिए अब जारी की गई फाइनल आंसर-की ही अंतिम और मान्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button