
रायपुर, 05 अगस्त 2026। जेल निलंबित (डीजी जेल) हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का प्रबंध किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीजे जेल ने एक अनोखी पहल करते हुए स्वयं कैदियों की अंग्रेजी की क्लास ली। उन्होंने कैदियों को भाषा सुधार और पढ़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मविकास के लिए प्रेरित किया।
जेल के आधुनिकीकरण और कैदियों के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए डीजे जेल ने कई नई सुविधाएं विकसित कीं। इनमें उद्योग संचालन के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट निर्माण इकाई की स्थापना, शिक्षा के लिए स्मार्ट बोर्ड, जेल लाइब्रेरी में प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्रों की उपलब्धता, 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, रसोई के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, कैदियों के लिए 2,000 थाली सेट तथा महिला जेल परिसर में इन्वर्टर की व्यवस्था शामिल है।



