छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को प्रशासनिक जरूरतों के साथ-साथ स्वैच्छिक आधार पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश के बाद प्रदेश के कई जिलों में राजस्व अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदल गए हैं।

कई जिलों में बदले गए राजस्व अधिकारी

तबादला सूची के अनुसार उमेश कुमार कुशवाहा को रायगढ़ भेजा गया है। वहीं शिवम पांडेय की पदस्थापना दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में की गई है। कमलावती सिंह को जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह पूनम रात्रे तिग्गा को कोरबा और रूपेश कुमार मरकाम को उत्तर बस्तर कांकेर भेजा गया है। वहीं अमन चतुर्वेदी का सरगुजा से तबादला कर उन्हें बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद

राजस्व विभाग में किए गए इस बड़े फेरबदल के बाद कई जिलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। प्रशासनिक जरूरतों और अधिकारियों के स्थानांतरण के जरिए जिलों में राजस्व संबंधी कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button