Governmentछत्तीसगढ़

Local Holiday 2026: रायपुर में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर अवकाश

रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले और राजधानी शहर स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।

आदेश के मुताबिक नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। संबंधित तिथियों पर रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में कामकाज बंद रहेगा।

इन तारीखों पर रहेगा स्थानीय अवकाश

  • 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) — नुआखाई पर्व
  • 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) — महाअष्टमी
  • 9 नवंबर 2026 (सोमवार) — गोवर्धन पूजा, दीपावली के दूसरे दिन

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे। स्थानीय अवकाश की घोषणा के बाद कर्मचारियों और आम नागरिकों को इन तिथियों पर सरकारी कार्यालयों के कामकाज की योजना बनाने में सुविधा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button