CG School Holidays 2026: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें हुईं तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहारों और शीतकालीन अवकाश को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इन अवकाश के दौरान प्रदेश के स्कूल बंद रहेंगे और विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी छुट्टी मिलेगी।
दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर तक
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूलों में लगातार पांच दिनों तक अवकाश रहेगा।
दीपावली पर भी पांच दिन की छुट्टी
इसके बाद दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी स्कूल पांच दिनों तक बंद रहेंगे।
दिसंबर में शीतकालीन अवकाश
साल के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश मिलेगा। आदेश के अनुसार शीतकालीन छुट्टियां 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेंगी। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।
कुल 15 दिन रहेगा अवकाश
इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में अवकाश की तारीखों का उल्लेख किया गया है।
छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए इन तारीखों का जानना जरूरी है, ताकि वे त्योहारों और छुट्टियों के अनुसार अपनी योजनाएं बना सकें।
अवकाश का पूरा शेड्यूल




