Governmentछत्तीसगढ़

CG Teacher Vacancy 2026: हिंदी-अंग्रेजी समेत 8 विषयों में 854 पदों पर भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता पदों की भर्ती को लेकर आदेश जारी किया है।

इस भर्ती के तहत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय के व्याख्याता पदों को भरा जाएगा। कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग और 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे।

विषयवार पदों का विवरण

व्याख्याता भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के लिए 120-120 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं भौतिकी के 94, राजनीति शास्त्र के 100, इतिहास के 100, भूगोल के 100 और अर्थशास्त्र के 100 पदों पर भर्ती होगी।

विषयवार रिक्तियां:

  • हिंदी – 120 पद
  • अंग्रेजी – 120 पद
  • संस्कृत – 120 पद
  • भौतिकी – 94 पद
  • राजनीति शास्त्र – 100 पद
  • इतिहास – 100 पद
  • भूगोल – 100 पद
  • अर्थशास्त्र – 100 पद
  • कुल – 854 पद

कर्मचारी चयन मंडल कराएगा परीक्षा

व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तारीख फिलहाल जारी नहीं की गई है। विभाग की ओर से आवेदन की तिथि, पात्रता, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जरूरी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

इस भर्ती के जरिए प्रदेश के स्कूलों में रिक्त व्याख्याता पदों को भरा जाएगा। आदेश जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को विस्तृत भर्ती विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button