छत्तीसगढ़
CM विष्णु देव साय की पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से खास मुलाकात

रायपुर, 21 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान पूर्व राज्यपाल हरिचंदन से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।
विश्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुख्यमंत्री का यह ओडिशा प्रवास राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में है।



